क्राइम

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद फरार चल रहे युवक को नारायणपुर पुलिस ने मुरियापारा से दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई

नारायणपुर। जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर हिरासत में लिया। मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मुरियापारा क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद मड़ावी (25) पिता राम प्रसाद मंडावी निवासी मुरियापारा, थाना नारायणपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती

नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा ऐसे मामलों में समयबद्ध और निश्चित कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page