नारायणपुर

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती

समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान

नारायणपुर। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर के जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता , जिला महामंत्री और ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ने अपने विचारों और कर्मों से समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-भेद, ऊंच-नीच और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

नेताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन और उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ने किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष सहित बसंत लावत्रे, मयंक बेसरा, लालसिंह बघेल, धनेश्वर आचला, अनिल मंडावी, सरोश मंडावी, गजेश दुग्गा, बबलू मंडावी, विजय कोर्राम, त्रिलोक बेसरा, चमरू राम नाग, लच्छू राम सलाम, नरेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page