छत्तीसगढ़

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से केदार कश्यप की सौजन्य भेंट

नितिन नबीन को दी बधाई, संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन के साथ प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य करने का उनका अनुभव अत्यंत सकारात्मक रहा है। संगठन से जुड़े समसामयिक और रणनीतिक विषयों पर मिलकर दूरगामी योजनाएं बनाई गईं, जिनका परिणाम आज छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। उनकी युवा सोच और आधुनिक दृष्टिकोण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा का प्रभाव और विस्तार बढ़ेगा तथा नए मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच मजबूत होगी।

केदार कश्यप ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन की रणनीतिक क्षमता से भाजपा को आगामी चुनावों में भी निर्णायक लाभ मिलेगा और संगठन पहले से अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page