नारायणपुर

रात्रिकालीन वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग का शुभारंभ

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रचार को खेल का मंच, जवानों में बढ़ेगा तालमेल

नारायणपुर। जिले के क्रीड़ा परिसर मैदान में नारायणपुर पुलिस के तत्वावधान में रात्रिकालीन वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग (टेनिस बॉल क्रिकेट) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अबूझमाड़ क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी, बीएसएफ, एसटीएफ, डीआरजी, बस्तर फाइटर तथा जिला पुलिस बल की टीमें सहभागिता कर रही हैं।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बलों के जवानों के बीच आपसी तालमेल, भाईचारा और सौहार्द को सुदृढ़ करना है। साथ ही यह प्रतियोगिता आगामी 31 जनवरी को आयोजित होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने और भागीदारी के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है।

उद्घाटन अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा ने बताया कि रात्रिकालीन वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रचार (प्रोमोशन) के रूप में आयोजित किया गया है। क्षेत्र में शांति बहाली के लिए तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों की भागीदारी से खेल के माध्यम से समन्वय और टीम स्पिरिट को मजबूती मिलेगी।

प्रतियोगिता की शुरुआत सद्भावना मैच से हुई, जिसमें पुलिस इलेवन और पत्रकार इलेवन आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में पत्रकार इलेवन ने पुलिस इलेवन को 7 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। आयोजन ने खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ शांति, एकता और सकारात्मक संदेश दिया है, जिससे आमजन की सहभागिता भी बढ़ रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page