नारायणपुर

जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

आवेदनों के त्वरित निराकरण का दिलाया भरोसा, अधिकारियों को दिए निर्देश

नारायणपुर, 22 दिसम्बर 2025।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनदर्शन के दौरान प्राप्त मांगों, शिकायतों एवं आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में नक्सल पीड़ित परिवार ग्राम मोहन्दी, हिकपाड़ एवं कस्तुरमेटा द्वारा गृह ग्राम में पुनः बसाने की मांग रखी गई। वहीं लीसा मंडल रिंकीसेन डीएनके कॉलोनी द्वारा पीवीटीजीआर स्कूल में शिक्षिका के रूप में सेवा देने, खेमसिंह देवांगन द्वारा तहसीलदार के आदेश के बावजूद कब्जा न दिलाए जाने से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्राम मसपुर के ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं एवं नलजल मिशन के अंतर्गत मरम्मत की मांग रखी।

इसी तरह आदिवासी समाज द्वारा गोटुल निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, ग्राम टेमरूगांव के ग्रामीणों द्वारा नदीपारा पर पाइप पुलिया निर्माण, खराब पड़ी स्ट्रीट सोलर लाइट सुधारने, घर-घर नल कनेक्शन, ग्राम को थाना भरण्डा में शामिल करने की मांग की गई। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा निर्माण कार्यों की स्वीकृति, सीसी रोड व पुलिया निर्माण, मिट्टी-मुरूम सड़क, बाजार हेतु भूमि आबंटन, बोर में विद्युत आपूर्ति सुधार, अतिवृष्टि से फसल क्षति तथा निरस्त आवेदनों की जांच संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

जनदर्शन के दौरान कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर नम्रता जैन ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page