नारायणपुर

मशरूम उत्पादन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण कृषि छात्राओं ने तैयार किए 20 उत्पादन बैग, स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाया कदम

मशरूम उत्पादन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

नारायणपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा, नारायणपुर में अध्ययनरत कक्षा 11वीं व 12वीं की कृषि संकाय की छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं को मशरूम उत्पादन का व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ना एवं व्यावहारिक ज्ञान देना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्टेप-वाइज मशरूम उत्पादन तकनीक की जानकारी दी गई। इसमें पैरा स्ट्रॉ की कटिंग, स्ट्रॉ उपचार, उत्पादन बैग तैयार करने की प्रक्रिया, स्पॉन डालने की विधि, बैग सीलिंग एवं इनक्यूबेशन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने स्वयं हाथों-हाथ कार्य करते हुए कुल 20 मशरूम उत्पादन बैग तैयार किए। इस प्रशिक्षण में लगभग 50 छात्राओं व स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य ए. के. स्वर्णकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण को कृषि शिक्षिका एवं कार्यक्रम अधिकारी (रा.से.यो.) चन्द्रकला लहरे तथा शिक्षिका लक्ष्मी पोटाई (एलबी एवं स्काउट-गाइड प्रभारी) द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

प्राचार्य स्वर्णकार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्राओं को कृषि आधारित स्वरोजगार, कृषि-व्यवसाय एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करती हैं। वहीं, कृषि छात्राओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पाठ्यक्रम का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ है और भविष्य में मशरूम उत्पादन जैसे रोजगार के नए अवसरों के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page