भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है – अशोक साहु
नारायणपुर – लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू का प्रथम बार नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। पिछड़ा वर्ग समाज को वर्षों तक हाशिये पर रखा गया, लेकिन भाजपा ने न केवल उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा, बल्कि नेतृत्व के अवसर भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का जो मंत्र दिया गया है, वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त संकल्प है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की आत्मा है, और हमें गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करना और हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाए।कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू,छत्तीसगढ़ शासन के लघु वनोपज बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपसाय सलाम,भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार,पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय खिलावन साहू व निर्देश दीवान,जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, गजानंद मानिकपुरी, मोर्चा के जिला महामंत्री लक्षराम साहु,जिला पदाधिकारी,जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभा का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने किया और आभार सोनाराम साहु ने किया।




