नारायणपुर

ओरछा में निकली विशाल बाइक रैली, भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

हर घर तिरंगा – हर मन तिरंगा अभियान के तहत ओरछा में निकली विशाल बाइक रैली

नारायणपुर/ओरछा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला नारायणपुर एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर बुधवार को “हर घर तिरंगा – हर मन तिरंगा” अभियान के तहत ओरछा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बाइक रैली के रूप में निकली इस यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में लहराते तिरंगे के साथ जोश और उत्साह से भाग लिया।

यात्रा में युवा उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, वरिष्ठ नेता बसंत दादा, सुखराम पोड़ियाम, सरस्वती गोटा, कोमल सलाम, मनीष, मनोज, प्यूष, अजय, विजय, संजय, अविनाश, अमर, राजमन समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली का शुभारंभ जोशीले नारों और राष्ट्रभक्ति गीतों के बीच हुआ, जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा केवल झंडा नहीं, गर्व की पहचान
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन ने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम स्वतंत्रता की भावना को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा हमारी संस्कृति, शौर्य और संकल्प का प्रतीक है।”

वरिष्ठ नेता बसंत दादा ने कहा, “तिरंगा केवल झंडा नहीं, यह देश की आत्मा और हमारे गर्व का प्रतीक है। युवाओं का जोश देखकर विश्वास होता है कि राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल है।”

रैली में भाग लेने वाले युवाओं ने भी कहा कि तिरंगा यात्रा ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिला दी और उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना और गहरी हो गई।

ओरछा में गूंजे देशभक्ति के नारे

रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “तिरंगा हमारी शान है” जैसे नारे पूरे क्षेत्र में गूंजते रहे। ओरछा के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page