Sunday, June 15, 2025

नेशनल किकबॉक्सिंग में नारायणपुर की बेटियों ने दिखाया दम

- Advertisement -spot_img

 

नेशनल किकबॉक्सिंग में नारायणपुर की बेटियों ने दिखाया दम…

सुमन सलाम व अंजलि कांगे का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन…

Narayanpur. धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बरपाली (कोरबा) में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एवं मास्टर्स किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में नारायणपुर की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है। 25 से 27 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

नारायणपुर से महिला वर्ग में सुमन सलाम व अंजलि कांगे ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। अब दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की ओर से आगामी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

कोच बलराम पूरी ने बताया कि सुमन और अंजलि पिछले कई महीनों से नियमित रूप से कठिन अभ्यास कर रही थीं। उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज वे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा रही हैं।

इन दोनों होनहार खिलाड़ियों की सफलता पर नारायणपुर किकबॉक्सिंग संघ, उनके अभिभावक – अनीता कांगे, लछन्ति सलाम, बूटलू सलाम, सत्तेर कांगे, विद्यालय के प्राचार्य जोमोन टी.डी., खेलप्रेमी जगजीवन साहू सहित समस्त शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page

22:16