नारायणपुर

वनमंत्री एवं सांसद ने ली जिला खनिज न्यास निधि की बैठक

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 27.75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी…

 

नारायणपुर, 5 मई। संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं सामाजिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 27 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि से विभिन्न योजनाओं व कार्यों को स्वीकृति दी गई। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि खनिज न्यास निधि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है, और सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

प्रमुख स्वीकृत कार्य इस प्रकार हैं:

  • विरांगना रमोतिन महिला कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु – ₹50 लाख
  • विद्यालयों में नाश्ता योजना के लिए – ₹2.50 करोड़
  • अतिथि शिक्षकों का मानदेय (प्राथमिक स्तर पर रिक्त पदों हेतु) – ₹3 करोड़
  • ग्रंथालयों के संचालन व मानदेय हेतु – ₹3 करोड़
  • विद्युत विहीन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का विद्युतीकरण – ₹1 करोड़
  • भवन विहीन स्कूल, आश्रम व आंगनबाड़ी के लिए भवन निर्माण – ₹3 करोड़
  • जेईई/नीट हेतु कोचिंग सेंटर (एजुकेशन हब गरांजी) – ₹2 करोड़
  • दिव्यांग आवासीय विद्यालय परियना के संचालन हेतु – ₹1.50 करोड़
  • स्कूल व आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों हेतु – ₹2 करोड़
  • चिकित्सा विशेषज्ञ व स्टाफ हेतु मानदेय – ₹3 करोड़
  • स्वास्थ्य अधोसंरचना सुधार हेतु – ₹2 करोड़
  • मोटरबाइक एम्बुलेंस व प्री-बर्थ वेटिंग रूम संचालन – ₹50 लाख
  • 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (PHC छोटेडोंगर) – ₹25 लाख

जनप्रतिनिधियों ने रखीं मांगें
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जिले के दूरस्थ इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल भवन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता जताई। वनमंत्री व सांसद ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

बैठक में ये रहे उपस्थित
जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस. गोलछा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ ससिगानंदन के., अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल सहित जनपद सदस्य, पार्षदगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page