नारायणपुर के अपूर्व बैरागी ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XIX 2024 में प्राप्त की सफलता

नारायणपुर के अपूर्व बैरागी ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XIX 2024 में प्राप्त की सफलता…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से अपूर्व बैरागी ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XIX 2024 में सफलता प्राप्त की है। अपूर्व ने यह परीक्षा अपने पहले प्रयास में पास की है, जो उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन, जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाता है, देशभर में वकीलों की योग्यता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। अपूर्व बैरागी ने इस परीक्षा में पासिंग ग्रेड हासिल किया है और अब वे विधि व्यवसाय में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। इस सफलता के बाद, अपूर्व बैरागी अब वकालत के क्षेत्र में काम कर सकेंगे और साथ ही भविष्य में सिविल जज बनने के लिए भी प्रयासरत हैं।
अपनी सफलता पर अपूर्व ने कहा, “यह उपलब्धि मेरे परिवार, गुरुजन और वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन के कारण संभव हो पाई। मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद और सभी सहायक अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस मार्ग पर प्रेरित किया।”
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने विवरण की जांच करें और यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत हेल्प डेस्क पर सूचित करें।
अपूर्व की सफलता पर उनके परिवार और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही, क्षेत्रवासियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाईयां दी हैं। उनकी मेहनत और सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।




