नारायणपुर

न्यायाधीशगण के आवासीय भवनों का भूमि पूजन

नारायणपुर, 16 दिसम्बर 2024: व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव, उत्तरा कुमार कश्यप ने न्यायाधीशगण के निवास हेतु भवन का भूमि पूजन किया और इसका लोकार्पण किया। इस भूमि पूजन समारोह में कई महत्वपूर्ण न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश कोंडागांव, कमलेश कुमार जुर्री, अपर सत्र न्यायाधीश कोंडागांव एवं नारायणपुर, विक्रम प्रताप चंद्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती यशोदा नाग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोंडागांव, शिव प्रकाश त्रिपाठी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, सुश्री गायत्री साय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, हरेंद्र सिंह नाग, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस नए भवन का निर्माण न्यायाधीशों के आवासीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे उनके कार्य में सुगमता और सुविधा प्राप्त होगी। भूमि पूजन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता की कामना की।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page