नारायणपुर
नेन्दूर जंगल में हुए मुठभेड़ के दण्डाधिकारी जांच में साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर तक
नारायणपुर, 21 नवम्बर 2024// जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नेन्दूर के जंगल में 04 अक्टूबर 2024 को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी पुरुष और 04 महिला नक्सली मारे गए थे। इस घटना की जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा, श्री अभयजीत सिंह मण्डावी को दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस मुठभेड़ से संबंधित जो भी व्यक्ति कोई कथन, दावा-आपत्ति, या लिखित या मौखिक शपथ प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे 05 दिसम्बर 2024 तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किए गए आवेदन और दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।




