नारायणपुर

नारायणपुर ने अंडर 19 सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 वन डे इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट सिलेक्शन टूर्नामेंट में नारायणपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फ़ाइनल में पिछले साल की विजेता टीम कांकेर के खिलाफ खेलते हुए नारायणपुर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 244 रन बनाए। यश कुमार वर्धा ने इस मैच में बेहतरीन शतक लगाते हुए 137 रन बनाए, जो उन्होंने 138 गेंदों में बनाएं।
कांकेर की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। उनकी पूरी टीम केवल 78 रन पर ऑल आउट हो गई। राहुल जैन ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि भेवेश उर्वशा ने 3 विकेट हासिल किए।
इस जीत के साथ नारायणपुर अंडर 19 की टीम ने पहली बार सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है। सेमीफ़ाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को भिलाई सेक्टर 10 के मैदान में जशपुर के खिलाफ होगा।
ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक उषेंडी, सचिव कमलजीत आहूजा, और कोषाध्यक्ष सुनीलसिंह राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों, कप्तान यश वर्धा और कोच पुष्पेन्द्र शर्मा को बधाई दी है। इस जीत ने नारायणपुर में क्रिकेट के प्रति नई रुचि को भी जन्म दिया है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page