Tuesday, June 10, 2025

[gtranslate]

[gtranslate]

रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

- Advertisement -spot_img

नारायणपुर: रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नारायणपुर जिले का नाम रोशन किया है। अबूझमाड़ के अत्यंत पिछड़ा जनजाति के छात्रों चि. रमेश कुमार कर्मा (गांव – ओरछामेटा) और चि. ओमप्रकाश गोटा (गांव – चालचेर) ने छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड परीक्षा में 10वीं में प्रथम स्थान हासिल किया, जिसमें दोनों ने 92.85% अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा, कक्षा 12वीं की छात्राएं कु. चंद्रिका पोटाई (ग्राम – इरकभट्टी) और कु. संतीला वड़दा (ग्राम – कुतुल) ने भी आदिम जनजाति वर्ग (पीटीजी) में छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। इन दोनों ने 12वीं कॉमर्स में 85.80% अंक प्राप्त किए।

कु. चंद्रिका पोटाई अब बिलासपुर में बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि कु. संतीला वड़दा दुर्ग में बी.कॉम में प्रवेश ले चुकी हैं। चंद्रिका के बड़े भाई श्री लक्ष्मण पोटाई, जो रामकृष्ण मिशन आश्रम के पूर्व विद्यार्थी हैं, वर्तमान में डी.एस.पी. पद पर कोंडागांव में सेवा दे रहे हैं। चंद्रिका भी अपने भाई से प्रेरित होकर भविष्य में आईएस ऑफिसर बनने की इच्छा रखती हैं।

रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के सचिव स्वामी व्याप्तानंद, विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानंद एवं अन्य स्वामीजी तथा शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Latest news
Live Scores