नारायणपुर
नारायणपुर: अबुझमाड़ क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार

नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस की अथक कोशिशों से अबुझमाड़ क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के नेतृत्व में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत, 14 सितंबर 2024 को थाना छोटेडोंगर के कैम्प डोंगरहिल्स में एक नया मोबाईल टॉवर चालू किया गया है।
इस नई सुविधा के शुरू होने से अबुझमाड़ क्षेत्र के निवासियों को मोबाईल कनेक्टिविटी, दूरसंचार व्यवस्था और इंटरनेट की सुविधा प्राप्त होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का लाभ और देश-विदेश की घटनाओं की जानकारी प्राप्त करना आसान होगा। क्षेत्र में इस नई सुविधा की शुरुआत से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और यह क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




