नारायणपुर

नारायणपुर में 15 अगस्त को लहराएगा तिरंगा, लता उसेंडी होंगी मुख्य अतिथि

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में होगा मुख्य समारोह, सुबह 9 बजे ध्वजारोहण; शहीद परिवारों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

नारायणपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूरे गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

8:59 बजे होगा मुख्य अतिथि का आगमन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर सुबह 8:59 बजे आगमन होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। 9:05 से 9:20 बजे तक मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद 9:20 से 9:40 बजे तक प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसी दौरान हर्ष सूचक गुब्बारे छोड़े जाएंगे।

शहीद परिवारों का होगा सम्मान

मुख्य समारोह में जिले के शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद परेड कमांडर एवं अन्य प्लाटून कमांडरों के साथ फोटो सेशन होगा। समारोह में शामिल स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 अगस्त को मुख्य समारोह में देशभक्ति, परेड, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया जाएगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page