नारायणपुर

पुलिस लाइन में जनरल परेड, 541 अधिकारी-कर्मचारियों ने दिखाई अनुशासन व फिटनेस

एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन नारायणपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के विभिन्न थाना, शाखा एवं इकाइयों से कुल 541 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इस दौरान पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, शारीरिक दक्षता एवं कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं जवानों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस तथा परेड संचालन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने जवानों को समय पालन, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनता के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने पर जोर दिया।

एसपी ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने, नियमित शारीरिक प्रशिक्षण करने एवं बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों और जवानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की फिटनेस एवं कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए नियमित परेड और प्रशिक्षण आवश्यक है।

परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर सहित जिले के सभी उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page