नारायणपुर

टीबी मरीज के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम 

पुषागांव में मरीज को पोषण आहार एवं नियमित दवा सेवन की दी सलाह

नारायणपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत पुषागांव (AAM-ब्रेहबेड़ा) पहुंचकर टीबी पॉजिटिव मरीज के घर का भ्रमण किया गया। इस दौरान मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

टीम में नोडल अधिकारी, एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक जयदीप देवांगन एवं जिला पीएमडीटी समन्वयक शामिल रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीज को प्रोटीन युक्त पोषण आहार लेने, नियमित रूप से दवा सेवन करने तथा उपचार में लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज के नियमित फॉलोअप एवं स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने की बात भी कही गई, ताकि उपचार प्रभावी रूप से जारी रह सके।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page