नारायणपुर

बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार, भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप

नारायणपुर। प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नगर के मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस बल पहले से ही मौके पर तैनात था। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगाई, उसे पूरी तरह जलाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

महंगाई से पहले ही परेशान हैं लोग : कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले से ही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। ऐसे समय में बिजली दरों में वृद्धि कर भाजपा सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों, गरीबों और किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है। नेताओं का कहना था कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है और यहां उत्पादित बिजली अन्य राज्यों को भी उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में प्रदेश के उपभोक्ताओं पर ही बिजली दरों का अतिरिक्त भार डालना उचित नहीं है।

कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं शहर प्रभारी रवि देवांगन, जिला उपाध्यक्ष गजा पटेल, जिला महासचिव संजय राय, शेख तौहीद अहमद, कोषाध्यक्ष वी.पी. शुक्ला, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष माधेश्वर जैन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष एवं पार्षद विजय सलाम, जिला महासचिव शब्बीर बढ़गुजर, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, मोनू देशमुख, एड़का मंडल अध्यक्ष सुकदु, उमेश कर्मा, किरण वड्डे, दीपक गांधी, मनोज सेन, रमेश ध्रुव, निताई भद्र, तरुण देहारी, गणेश शोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page