नारायणपुर

मानवता की मिसाल : राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए नारायणपुर के नरेंद्र मेश्राम

विश्व रक्तदाता दिवस पर रायपुर में मिला सम्मान, रक्तदान और जनसेवा के लिए राज्य स्तर पर बढ़ाया जिले का गौरव

रायपुर/नारायणपुर। विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की ओर से आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेशभर के स्वैच्छिक रक्तदाताओं और रक्तदान को बढ़ावा देने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नारायणपुर जिले के सक्रिय समाजसेवी नरेंद्र मेश्राम को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और रक्तदान शिविरों को प्रोत्साहित करने के लिए महामहिम राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष रमेन डेका के हाथों प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने की।

संकट के समय हमेशा आगे रहे नरेंद्र मेश्राम

नारायणपुर जिले में नरेंद्र मेश्राम लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्होंने अनेक रक्तदान शिविरों के आयोजन और प्रेरणा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों में सहयोग, कोरोना महामारी के कठिन दौर में जरूरतमंदों की सहायता, दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहे हैं।

प्रदेशभर के रक्तदाताओं का किया अभिनंदन

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा ने प्रदेश के सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, जिला शाखाओं एवं सहयोगियों का अभिनंदन करते हुए मानवता की इस महान सेवा में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

रक्तदान को बताया जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देकर अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

“रक्तदान जीवनदान है, आइए मानवता की इस महान सेवा में सहभागी बनें।”

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page