नारायणपुर
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर उप जेल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
कैदियों को उच्च रक्तचाप, टीबी और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

नारायणपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP), NPCDCS एवं टीबी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उप जेल नारायणपुर में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विचाराधीन कैदियों को उच्च रक्तचाप, टीबी एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. बनपुरिया ने कैदियों को रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। वहीं डॉ. आरती बोपचे द्वारा कैदियों का रक्तचाप परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में एनएमएचपी के सोशल वर्कर छत्रपाल साहू, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उमेश वर्मा, एनटीईपी की जिला पीएमडीटी समन्वयक संगीता बम्हनोटिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




