नारायणपुर

‘वस्त्र संगम-विद्या दान’ से सजी सेवा की मिसाल, सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंची मदद

जैन संघटना का अनूठा अभियान—निःशुल्क वस्त्र व शैक्षणिक सामग्री वितरण, बच्चों में जगा पढ़ाई का उत्साह

नारायणपुर। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय जैन संघटना, नारायणपुर शाखा द्वारा रविवार बाजार में “वस्त्र संगम/विद्या दान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत ग्रामीण अंचल के सैकड़ों जरूरतमंद महिला, पुरुष एवं बच्चों को निःशुल्क वस्त्र और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां, पुरुषों को पायजामा-कुर्ता, जींस, पैंट, शर्ट व टी-शर्ट प्रदान किए गए। वहीं बच्चों को कपड़ों के साथ पेन, कॉपी, कंपास, शीशा एवं रबर जैसी अध्ययन सामग्री भी दी गई। इस सहयोग से जहां जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली, वहीं बच्चों में शिक्षा के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीणों ने सराहा सेवा प्रयास
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

महिला-पुरुष शाखा का विशेष योगदान
आयोजन को सफल बनाने में संघटना की महिला एवं पुरुष शाखा के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर समर्पण भाव से वितरण कार्य संपन्न कराया।

आगे भी जारी रहेंगे सेवा कार्य
संघटना के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके। यह आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संघटना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page