नारायणपुर

गुरुजनों को शिष्यों का नमन: सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान

1999 बैच के पूर्व छात्रों ने आयोजित किया समारोह, भावुक हुए गुरु-शिष्य — संस्मरणों में झलका वर्षों का आत्मीय संबंध

नारायणपुर। विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर (रामकृष्ण मिशन) के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में शुक्रवार को अबुझमाड़िया समाज भवन में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। 1999 बैच के भूतपूर्व छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा का भावनात्मक एवं प्रेरणादायी संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम नागपुर (महाराष्ट्र) से पधारे ब्रह्मचारी विजय महाराज रहे, जिन्होंने पूर्व में विद्यापीठ में हॉस्टल अधीक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंदन सिंह साहने, श्री प्रमोद कुमार तिवारी एवं श्री संजीत कुमार पाल का तिलक, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा किए, वहीं पूर्व छात्रों ने वर्ष 1987 से 1999 तक के छात्र जीवन की यादों को ताजा करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

बीते दिनों की स्मृतियों को याद कर शिक्षक एवं छात्र भाव-विह्वल हो उठे। समारोह में शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, पेन, डायरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भागेश्वर पात्र ने किया। इस अवसर पर संतुराम नुरेटी, बुधसिंह मण्डावी, मानकेर उसेंडी, सोमेश्वर पात्र, भरतचंद्र देहारी, घासूराम उइके, डोरेलाल पात्र, जयसिंह मरकाम, हरिश्चंद्र देहारी सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page