नारायणपुर

नशे में धुत चालक ने डिवाइडर में मारी तेज टक्कर, हाइवा क्षतिग्रस्त

कोंडागांव रोड से आ रही थी तेज रफ्तार गाड़ी, चालक मौके से फरार

घटनास्थल पर जुटी भीड़, देर तक नहीं पहुंची पुलिस व यातायात अमला…

नारायणपुर। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हाइवा कोंडागांव रोड की ओर से तेज गति में नारायणपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे मुख्य मार्ग के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से भाग निकला। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर न तो पुलिस पहुंची थी और न ही यातायात विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद था, जिससे व्यवस्था संभालने में परेशानी होती रही। हादसे के कारण मार्ग पर आंशिक रूप से यातायात प्रभावित रहा।

यह प्रारंभिक जानकारी है, घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page