नारायणपुर

बालक उमावि में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

नारायणपुर | 23 जनवरी 2026

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में गुरुवार को वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्या-वृद्धि की कामना की गई। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज बागड़े, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात सरस्वती वंदना, पुष्पांजलि एवं आरती संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर प्राचार्य मनोज बागड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कारों का पर्व है। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति सतत प्रयास करना चाहिए, ताकि वे जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंच सकें।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा ने वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वसंत पंचमी विद्या, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का संदेश देती है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। आयोजन से विद्यालय में सांस्कृतिक चेतना एवं शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page