नारायणपुर

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जश्न

जयस्तंभ चौक में आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

नारायणपुर। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा के साथ ही नारायणपुर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर आतिशबाजी की, मिठाइयां वितरित कीं और हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नबीन वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में संगठन को सशक्त दिशा दे रहे हैं। उनके कुशल, दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में वर्ष 2023 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को राज्य में ऐतिहासिक सफलता मिली, जो उनके संगठनात्मक कौशल और जनस्वीकार्यता को दर्शाती है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्रसेवा, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। इस दौरान जयस्तंभ चौक देशभक्ति के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजता रहा।

उल्लासपूर्ण आयोजन में भाजपा जिला महामंत्रीद्वय संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलामंत्री संतनाथ उसेंडीसंतोष साहु, शहर भाजपा मंडल महामंत्रीद्वय बिंदेश पात्र एवं अनुराग पांडेयसंजय तिवारीलक्षराम साहुनानु नागअनूप भट्टाचार्यकिशोर आर्यसोमजी कावडेमयंक जैनजागेश्वर उसेंडीविष्णु दत्तानिलेश बघेलघुड बघेलअनूप कुमेटीलिलेश कौड़ो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page