नारायणपुर

अबूझमाड़ में तैनात डीआरजी जवान ने की आत्महत्या, एक माह में तीसरी मौत से बलों में शोक

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ अंचल में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक और दुखद घटना सामने आई है। कोहकमेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़नार में हाल ही में खुले नवीन सुरक्षा कैंप में तैनात डीआरजी के जवान आरक्षक क्रमांक 428 पिंगल जुरी ने बुधवार सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद साथी जवानों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और इसका कारण स्वास्थ्यगत समस्या बताया जा रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अबूझमाड़ क्षेत्र के होरादी कैंप में तैनात बीएसएफ के एक जवान ने अपनी रायफल से आत्महत्या की थी, वहीं कोड़नार क्षेत्र में ही एक्सीडेंटल फायर की घटना में एक अन्य डीआरजी जवान की जान गई थी। बीते एक महीने में तीन जवानों की मौत से सुरक्षा बलों में शोक का माहौल है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने जवानों के मानसिक व स्वास्थ्य संबंधी हालात को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page