जय स्तंभ चौक में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई जयंती

नारायणपुर। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 123वीं जयंती पर जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई।
इसके उपरांत नगर के मुख्य चौराहा जय स्तंभ चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर भी कांग्रेसजनों ने फूल माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुक्कू सलाम, वरिष्ठ कांग्रेसी वीपी शुक्ला, टीकम सिंह ठाकुर, शेख महेमूद, रमेश ध्रुव, विजय नाग, रोहित कुंजाम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




