नारायणपुर

अबूझमाड़ में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

अबूझमाड़ में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

नारायणपुर | 22 सितम्बर
जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती इलाक़े में चल रहे सर्चिंग अभियान के दौरान हुई।

पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान माओवादियों ने फोर्स पर गोलीबारी की, जिस पर जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

करीब सुबह 11 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी का दौर जारी रहा। पुलिस के अनुसार अब तक की कार्रवाई में एक पुरुष माओवादी का शव घटनास्थल से हथियार सहित बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अबूझमाड़ में नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page