नारायणपुर

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

टकेश्वर जैन बोले – “सेवा, संगठन की आत्मा है”

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर द्वारा आगामी सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टकेश्वर जैन उपस्थित रहे।

सेवा ही संगठन की आत्मा : टकेश्वर जैन

अपने प्रेरक उद्बोधन में टकेश्वर जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का जीवंत संगठन है। उन्होंने कहा—
“सेवा पखवाड़ा हमें उस अवसर की याद दिलाता है, जहां हम बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। रक्तदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण और जनजागरूकता जैसे कार्य आमजन से सीधा जुड़ाव कराते हैं।”
जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान भाजपा की सेवा भावना को और अधिक व्यापक रूप देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस पखवाड़े को महज औपचारिकता न मानें, बल्कि सेवा को जीवन का संकल्प बनाएं।

ग्रामीण अंचलों तक पहुंचे सेवा का संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा, ग्रामीण अंचलों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सेवा कार्यों के जरिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच भरोसे का पुल बनें।

निष्ठा से जुड़ें कार्यकर्ता : बृजमोहन देवांगन

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन ने कहा कि पार्टी की असली पहचान सेवा कार्यों में निहित है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा पखवाड़े में जुटें और प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाएं।

हर मंडल, हर शक्ति केंद्र तक पहुंचे अभियान

सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक संतनाथ उसेंडी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि इसे जमीनी स्तर तक उतारना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सेवा कार्य सक्रियता के साथ किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचे।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सफल संचालन और आभार

कार्यशाला का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन सेवा पखवाड़ा अभियान के सदस्य शांतु दुग्गा ने किया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page