नारायणपुर

बाढ़ एवं आपदा से निपटने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर

राजस्व अधिकारियों की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, शीघ्र निराकरण के निर्देश…

नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए बाढ़ एवं आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी तहसीलदार व राजस्व अधिकारी सतर्क रहते हुए जरूरी तैयारी सुनिश्चित करें।

 


लंबित प्रकरणों पर नाराजगी, दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

कलेक्टर ममगाईं ने बैठक में राजस्व के विभिन्न लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से –

  • असर्वेक्षित एवं मसाहती सर्वेक्षण,
  • भुईयां पोर्टल पर शासकीय भूमि का अद्यतन,
  • भू-अर्जन से जुड़े प्रकरण,
  • कैडेस्ट्रल मैप की जियोरेफ्रेंसिंग,
  • गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे
    जैसे विषयों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमाण पत्र और शिकायतों की भी हुई समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र,
लोक सेवा केंद्रों की रिपोर्ट,
कोटवार एवं पटेल व्यवस्था,
जनशिकायत प्रकरणों,
लोक आयोग मामलों,
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और डायवर्सन वसूली की स्थिति पर भी विस्तार से जानकारी ली।


न्यायालयवार प्रकरणों पर होगी सख्ती

कलेक्टर ने जिले के न्यायालयवार लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विवादित व अविवादित नामांतरणखाता विभाजनसीमांकनडायवर्सनवृक्ष कटाईअभिलेख शुद्धताई-नामांतरणस्वामित्व योजनाभू-अर्जनलोक सेवा गारंटीआरबीसी 6-4 और दाण्डिक प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।


बैठक में रहे अधिकारी

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई,
एसडीएम अभयजीत मंडावी,
डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग,
तहसीलदार सौरभ कश्यप व सौरभ चौरसिया,
वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी,
नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page