नारायणपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

आमजनों को दिलाया जल्द निराकरण का भरोसा

नारायणपुर, 25 अगस्त। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनके आवेदन लिए और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं। ग्राम ईरकभट्टी के अनिल कुमार कोर्राम ने शिकायत दर्ज कराई, वहीं ग्राम आदेर की मानोबाई पोयाम और ग्राम केरलापाल की टिविंकल नाग ने आर्थिक सहायता की मांग की। रावघाट खदान में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग बेरोजगार युवाओं ने रखी।

ग्राम तारागांव के बालचंद सलाम और ग्राम आतरगांव के हेमेश्वर ने ट्रैक्टर क्रय हेतु अनुदान की मांग की। ग्राम बिंजली के दिनेश कुमार दुग्गा ने भूमि सीमांकन का मुद्दा उठाया। रोहवाड़ के सरपंच एवं ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति तथा नए भवन एवं शौचालय निर्माण की मांग रखी।

बोरपाल आश्रम शाला में आहाता निर्माण, चिकित्सा शिविर की भुगतान राशि, शासकीय योजनाओं का लाभ, विद्यालयों की मरम्मत, नया धान खरीदी केंद्र खोलने, उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी, महतारी वंदन योजना का लाभ, तबादला प्रकरण सहित विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई।

जनदर्शन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष (बस्तर) नरेंद्र नाग ने पंजीयन विभाग में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के पंजीयन के नाम पर अधिक राशि वसूली जा रही है। इस पर कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ममगाईं ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page