नारायणपुर

नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा और महिला संरक्षण कानूनों की जानकारी

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मास्टर ट्रेनर ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

नारायणपुर। साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव, नारायणपुर में सोमवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसारप्रभारी डीपीओ अजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमती किरण नैलवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साइबर सेल से मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के उपायोंऑनलाइन ठगी से बचावसोशल मीडिया की सावधानी, और डिजिटल व्यवहार में सतर्कता बरतने की विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला संरक्षण कानूनों की जानकारी
इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को महिला सशक्तिकरणकन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियमबाल विवाह की हानियांघरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटरटोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 (बाल हेल्पलाइन) व 112 (आपातकालीन नंबर) की उपयोगिता भी बताई गई।

शपथ लेकर किया संकल्प
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि बालक और बालिकाएं दोनों समान हैं और समाज को सुरक्षित व जागरूक बनाने में दोनों की जिम्मेदारी है।

शिक्षकगण और अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगणशिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और समयानुकूल बताया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page