Thursday, July 3, 2025

नारायणपुर से मंगऊ राम कावड़े को बस्तर लोकसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया

- Advertisement -spot_img

नारायणपुर से मंगऊ राम कावड़े को बस्तर लोकसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया…

जगदलपुर, 6 जून 2025 बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को प्रभावी बनाने हेतु ग्राम पोस्ट एड़का, तहसील नारायणपुर के निवासी मंगऊ राम कावड़े को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र क्रमांक 702/सांसद कार्यालय/2024-25 के तहत जारी किया गया है।

इससे पूर्व, सांसद महेश कश्यप ने क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधियों की भी नियुक्ति की है, जिनमें आनंद मोहन मिश्रा (जगदलपुर), खेमचन्द नेताम (कोण्डागांव), अरुण सिंह भदौरिया (दंतेवाड़ा), नवीन विश्वकर्मा (बीजापुर), और श्री जिलाराम राणा (बीजापुर) शामिल हैं।

नवनियुक्त प्रतिनिधि मंगऊ राम कावड़े की नियुक्ति से नारायणपुर क्षेत्र के विकास कार्यों में गति आने की संभावना है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि कावड़े क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सांसद महेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि “नवनियुक्त प्रतिनिधियों के माध्यम से हम बस्तर क्षेत्र के प्रत्येक गांव और कस्बे की समस्याओं का समाधान करेंगे और विकास कार्यों में तेजी लाएंगे।”

यह कदम सांसद महेश कश्यप की क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page

02:38