नारायणपुर

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नारायणपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

भाजपा ने रानी अहिल्याबाई के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प – निरंजन सिंहा

नारायणपुर, 23 मई 2025: रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती के अवसर पर शुक्रवार को नारायणपुर के जिला भाजपा कार्यालय में एक भव्य जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा बस्तर संभाग के सहप्रभारी निरंजन सिंहा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रानी अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों को आज की और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया।

इतिहास के साथ न्याय करने की जरूरत: निरंजन सिंहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरंजन सिंहा ने कहा, “रानी अहिल्याबाई होलकर ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपने असाधारण कार्यों से इतिहास में स्थान बनाया। वह एक कुशल प्रशासक, न्यायप्रिय शासक और समाज के उत्थान के लिए समर्पित नेता थीं।”
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “57 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया, जबकि भाजपा का प्रयास है कि उन महापुरुषों और महिलाओं का योगदान सामने लाया जाए, जिन्हें भुला दिया गया।”

देशभर में होंगे आयोजन:
निरंजन सिंहा ने बताया कि रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर देशभर में भाजपा कार्यशालाएं, परिचर्चाएं और गोष्ठियां आयोजित कर रही है ताकि उनके सुशासन, सामाजिक कार्यों और धार्मिक योगदानों को हर नागरिक तक पहुंचाया जा सके।

भाजपा नेताओं ने किया मार्गदर्शन का आव्हान:
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपसाय सलाम, रमशीला नाग, संगीता जैन, और कमलापति मिश्रा ने भी रानी अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि आज के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में रानी अहिल्याबाई का जीवन अत्यंत प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन:
इस कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी, प्रभुनाथ देवांगन, संजय सोनी, जैकी कश्यप, सुकमन कचलाम, रामप्रसाद कुमेटी, नरेंद्र मेश्राम, सूर्यपाल दुबे, बिट्टू अंगिरा, उज्जवल सोनी, कौशल बघेल, रेनू सलाम, सुधांशु मंडल, भाजपा नेत्री बबीता ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रमिका कचलाम, सुखयारी सलाम, पार्षद नेहा कश्यप, राजबती दुग्गा, प्रेमबत्ती कचलाम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन और समापन:
कार्यशाला का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने किया, जबकि प्रेमनाथ उसेंडी (भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के इस अवसर ने उनके विचारों और कार्यों को फिर से समाज के केंद्र में लाने का प्रयास किया है। भाजपा की यह पहल न केवल ऐतिहासिक न्याय की दिशा में एक कदम है, बल्कि प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page