नारायणपुर

राज्यपाल रमेन डेका का नारायणपुर दौरा स्थगित

अबूझमाड़ लइव
नारायणपुर संस्करण | 21 मई 2025 | बुधवार


राज्यपाल रमेन डेका का नारायणपुर दौरा स्थगित

जनसंपर्क विभाग ने दी आधिकारिक जानकारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का 21 मई को प्रस्तावित नारायणपुर का एक दिवसीय प्रवास फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय नारायणपुर द्वारा दी गई है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेनी थी और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी करना था।

जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि राज्यपाल महोदय के दौरे की नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी सूचना तक इंतजार करें।


अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page