नारायणपुर

स्वामी विवेकानंद अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप बंगाल-हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला ड्रॉ, नागालैंड ने मध्यप्रदेश को 4-2 से दी मात

रामकृष्ण मिशन ग्राउंड नारायणपुर में जारी है राष्ट्रीय फुटबॉल का रोमांच

नारायणपुर, 19 अप्रैल 2025।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में चल रही स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के द्वितीय चरण में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक खेल का नजारा देखने को मिला।

सुबह के पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल और हरियाणा के बीच खेला गया मैच 2-2 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।
हरियाणा ने मैच के 33वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई और पहले हाफ के अंत तक 1-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ में 50वें व 60वें मिनट पर बंगाल ने दो शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर लिया। लेकिन 73वें मिनट में हरियाणा ने एक और गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। अंत तक दोनों टीमों ने कई प्रयास किए, लेकिन स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

दूसरे मुकाबले में नागालैंड का जलवा
दोपहर के द्वितीय मुकाबले में नागालैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 4-2 से पराजित किया और तीन अहम अंक अपने नाम किए। मैच की शुरुआत से ही नागालैंड ने आक्रामक रणनीति अपनाई और मध्यप्रदेश पर दबाव बनाए रखा।

प्रतियोगिता में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में देश भर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। हर मुकाबला युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और टीम स्पिरिट का परिचायक बन रहा है। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था की भी सराहना हो रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page