नारायणपुर

नारायणपुर को पच्चीस साल के कुशासन से मुक्त करने का वक्त आया: केदार कश्यप

नारायणपुर, 2 फरवरी: आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आज नगर के बुधवारी बाजार में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री और स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

केदार कश्यप ने कहा, “नारायणपुर नगर पालिका में पिछले 25 साल से कांग्रेस का कुशासन चल रहा है। अब समय आ गया है कि इस कुशासन को उखाड़ फेंका जाए और भाजपा को नगर पालिका में विजय प्राप्त कर नगर के विकास के रास्ते पर दौड़ने दिया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में है, अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और सभी वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार जीतें। “विकास की गाड़ी तभी दौड़ेगी जब उसके चारों पहिये एक जैसे होंगे,” कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी कार्यकर्ताओं से चुनावी मुहिम को तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा, “बीते कांग्रेस सरकार के कुशासन को खत्म करके अब नगर पालिका में कमल खिलाना है। भाजपा ने राज्य में जो विकास किया है, उसे लोगों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।”

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी इन्द्र प्रसाद बघेल ने भी अपने विचार रखे और कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों में गति आएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष संध्या पवार, वरिष्ठ नेता रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन और गौतम गोलछा सहित अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। 15 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी इस सम्मेलन में मौजूद थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page