कलेक्टर ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण…

नारायणपुर, 08 जनवरी 2025: कलेक्टर प्रतिष्ठ ममगाईं ने आज जिले के दो प्रमुख धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। गढ़बेंगाल और बाकुलवाही केंद्रों का निरीक्षण करते हुए, कलेक्टर ने किसानों से धान विक्रय, बारदाने और टोकन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, टोकन प्रक्रिया, और किसानों को भुगतान की व्यवस्था की समीक्षा की, साथ ही बारदाना गोदाम, स्टेकिंग, ड्रेनेज और पेयजल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गढ़बेंगाल केंद्र में किसानों से धान के उत्पादन और ऋण लेने के बारे में चर्चा की। केंद्र में अब तक 32,125.20 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान, 26 किसानों को टोकन दिए गए, और धान उठाव के लिए 12 हमालों की व्यवस्था की गई।
बाकुलवाही केंद्र में 25,820.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसमें से 7,097.97 क्विंटल का उठाव हो चुका है। किसानों ने बताया कि उन्हें धान विक्रय में कोई समस्या नहीं आ रही है, और टोकन तथा तौल की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही।
इस निरीक्षण में जिला खाद्य अधिकारी एमडी अलाउद्दीन और सहकारिता विभाग के नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी भी मौजूद थे।




