खेल

राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी में झारखंड और मणिपुर की शानदार जीत, सेमीफाइनल में प्रवेश

Oplus_131072

नारायणपुर, 18 दिसंबर 2024: राजमाता जीजाबाई सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में आज (18 दिसंबर) ग्रुप अ के अंतिम दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में झारखंड ने महाराष्ट्र को 4-0 से हराया। मैच की शुरुआत में ही झारखंड ने 9वें मिनट में दिव्यानी (जर्सी नंबर 16) के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। पहले हाफ के आखिरी मिनट में अनिता कुमारी (जर्सी नंबर 7) ने दूसरा गोल कर झारखंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में अमीषा (जर्सी नंबर 10) ने 72वें मिनट और संगीता (जर्सी नंबर 8) ने 82वें मिनट में गोल कर झारखंड को 4-0 से जीत दिलाई। संगीता को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में मणिपुर ने तमिलनाडु को 2-1 से हराया। तमिलनाडु के कप्तान कार्तिका ने पहले हाफ में हेड से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन मणिपुर ने दूसरे हाफ में पलटवार करते हुए 11 नंबर की खिलाड़ी ने गोल कर स्कोर 1-1 बराबरी पर ला दिया। अंत में, मणिपुर की कु इरन परमेश्वरी देवी (जर्सी नंबर 11) ने एक और गोल करके टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ मणिपुर और ओडिशा ने ग्रुप अ से सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब ग्रुप ब से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला 19 दिसंबर को होने वाले दो मैचों में होगा। पहले मैच में पंजाब और रेलवे, और दूसरे मैच में पश्चिम बंगाल और हरियाणा के बीच मुकाबला होगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page