नारायणपुर

नारायणपुर जिले में पदस्थ उप निरीक्षकों के कंधे में स्टॉर बैच लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नति

नारायणपुर, 30 अक्टूबर 2024// पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के कार्यालयीन आदेश क्रमांक- पु.मु./स्था/ए-3/एम-3462/ 2024 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 24.10.2024 के अनुसार पुलिस विभाग में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति हेतु आदेश जारी हुआ जिसके परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला नारायणपुर में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार भा.पु.से. एवं उप पुलिस अधीक्षक आशा रानी द्वारा जिला नारायणपुर में पदस्थ उप निरीक्षक पीयुष कटियार, कृष्ण कुमार साहू एवं बीरेन्द्र कुमार वर्मा के कंधे में स्टॉर बैच लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया जाकर उनके उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार से कड़ी मेहनत व लगन से अपने व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए कार्य करने की अपेक्षा किया गया।
उक्त स्टॉर सेरेमनी के दौरान उप पुलिस अधीक्षक आशा रानी, सुश्री मोनिका मरावी, विनय कुमार, डॉ. प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा, मो. मोहसिन खान, निरीक्षक डीआरजी प्रभारी मुकेश पटेल, स्टेनो संतोष देहारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर के अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित पदोन्नत अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहें।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page