नारायणपुर

दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवारों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवारों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…

भाजपा के मीडिया प्रभारी सुदीप झा ने कहा कि यह निर्णय शिक्षाकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है, सरकार को धन्यवाद…

नारायणपुर, 18 अक्टूबर 2024// छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विष्णुदेव साय कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है कि उन शिक्षाकर्मियों के आश्रितों को, जिनकी मृत्यु सेवा काल में हुई थी और जो नियमानुसार अनुकंपा के लिए पात्र हैं, छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत संवर्ग नियम 2018 के तहत नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
इस निर्णय के साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पूर्व के आदेशों को शिथिल करने का निर्देश भी दिया गया है। यह कदम दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
भाजपा के मीडिया प्रभारी सुदीप झा ने कहा कि यह निर्णय शिक्षाकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी की संवेदनशील सरकार ने अपने घोषणापत्र के अनुसार दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा निभाया है।
सभी शिक्षाकर्मी संघों में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है, और यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार जनहित में कार्य कर रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page