नारायणपुर

नारायणपुर में “नक्सल भय मुक्त” जागरूकता अभियान का संचालन

नारायणपुर में “नक्सल भय मुक्त” जागरूकता अभियान का संचालन

नारायणपुर: पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में माड़ क्षेत्र में “नक्सल भय मुक्त” जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में विकास, सुशासन और शांति को सुनिश्चित करना है।

ग्रामीणों में नक्सली भय से मुक्ति की आशा जगाने के लिए नक्सली संगठन में जुड़े मूलवासियों से अपील की जा रही है कि वे नक्सलवाद और उसकी विचारधारा का त्याग करें। इसके तहत शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के तहत, दिनांक 08.10.2024 को डीआरजी और थाना पुलिस बल ने ग्राम दुड़मी, मरसकोल, बोथा, तिरकानार, टेमरूगांव सहित अन्य गांवों में पहुंचकर नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता का प्रचार-प्रसार किया। ग्रामीणों को श्रीफल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस दौरान, माओवादियों के फोटोग्राफ्स दिखाकर ग्रामीणों में नक्सलियों के प्रति व्याप्त भय को दूर किया गया। इससे ग्रामीणों ने अधिक सुरक्षा महसूस की और विचारों की अभिव्यक्ति में वृद्धि हुई।

ग्रामीण अब अपनी समस्याओं को बेझिझक शासन और प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। पुलिस ने उन परिवारों के सदस्यों को भी पुनः मुख्यधारा में लाने का आग्रह किया है, जो नक्सली संगठनों से जुड़े हैं।

“नक्सल भय मुक्त” जागरूकता अभियान की गतिविधियाँ अभी भी जारी हैं, जिससे क्षेत्र में माओवादी विचारधारा से मुक्ति की उम्मीदें बढ़ रही हैं।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page