नारायणपुर

नारायणपुर: प्रतिबंधित माओवादी संगठन के दो महत्वपूर्ण सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर, 6 सितंबर 2024: प्रतिबंधित माओवादी संगठन कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमाण्डर सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला नक्सली आरती सलाम ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। सोनवा उर्फ डोसेल सलाम 13 वर्षों से और आरती सलाम 9 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थे।

इन दोनों ने आत्मसमर्पण के दौरान नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया, और उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन के सामने अपनी वफादारी छोड़ने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण के बाद, इन्हें शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सोनवा उर्फ डोसेल सलाम कुतुल एरिया कमेटी में सप्लाई टीम कमाण्डर के पद पर और आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार के स्कूल विभाग में कार्यरत थीं। इन दोनों का आत्मसमर्पण नक्सली गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और शासन की नक्सल उन्मूलन नीतियों का परिणाम है।

नारायणपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी अभियान और “माड़ बचाव” अभियान के तहत नक्सलियों की खोखली विचारधारा को बेनकाब किया है। वर्ष 2024 में अब तक 34 प्रमुख नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जिससे माओवादियों में भय का माहौल बन गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अन्य नक्सलियों से अपील की है कि वे आत्मसमर्पण कर शासन की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाएं और समाज की मुख्य धारा में शामिल हों।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page