छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के पांच प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों की पदस्थापना, उत्तर नारायणपुर को मिली नई उप वनमंडलाधिकारी

नवा रायपुर/नारायणपुर।

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की क्षेत्रीय उप वनमंडलों में पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के रूप में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सुश्री प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर वनमंडल में पदस्थ किया गया है। वहीं श्री कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर, सुश्री पूर्णा जालिंदर यादव को कटघोरा, श्री परशुराम सांडडा को सुकमा तथा सुश्री यशस्वी मोर्या को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में पदस्थापना मिली है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 3 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने तक ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद इन्हें यथास्थिति संबंधित उप वनमंडलों में पदस्थ माना जाएगा।

आदेश पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। इस आदेश के बाद उत्तर नारायणपुर सहित संबंधित वनमंडलों में वन प्रबंधन एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page