नारायणपुर

नारायणपुर में सर्व सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, बिलासपुर की घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग

 

नारायणपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और लंबे समय तक शोषण के मामले को लेकर नारायणपुर में सर्व सेन समाज ने विरोध दर्ज कराया। समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राज्यपाल के नाम नारायणपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल के एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म एवं लंबे समय तक शोषण करने का आरोप है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि घटना की जानकारी अन्य शिक्षकों को होने के बावजूद समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को लेकर समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

सर्व सेन समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, घटना में लापरवाही बरतने वाले अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने तथा संबंधित विद्यालय के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के रौशन ठाकुर, सेलून संघ जिला अध्यक्ष प्रकाश सेन, सर्व सेन समाज जिला उपाध्यक्ष ओमकार कौशिक, बालेश्वर सेन, योगेंद्र, रवि, गजेंद्र, गन्ना, सुदर्शन सहित सर्व सेन समाज एवं सेलून संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

(नोट: यह समाचार ज्ञापन में व्यक्त आरोपों और मांगों पर आधारित है। मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है तथा आरोपों की अंतिम पुष्टि सक्षम न्यायालय के निर्णय के अधीन है।)**

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page