छत्तीसगढ़

नशे से दूर रहने विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

दो स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम, स्वस्थ भविष्य के लिए जागरूकता का संदेश

धमतरी। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के दो स्कूलों में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हायर सेकेंडरी स्कूल संबलपुर तथा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोकुलपुर वार्ड में कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार, आसपास के लोगों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों के जरिए घर-घर पहुंचेगा संदेश

आयोजकों ने कहा कि नशामुक्ति का संदेश बच्चों और युवाओं के माध्यम से परिवार और समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को नशे से दूर रखना ही नहीं, बल्कि उनके माध्यम से नशामुक्त परिवार, नशामुक्त समाज और स्वस्थ भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

हायर सेकेंडरी स्कूल संबलपुर में प्राचार्य एच.के. खालसा सहित शिक्षक प्रमोद शार्दुल, के.एल. साहू, ए.डी. देवांगन, एल.पी. चंद्राकर, श्वेता देशमुख एवं एन. जाधव मौजूद रहे। वहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य शैलजा पांडे सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर शिवा प्रधान, रितु प्रधान, मोहनी साहू, मंजू टेमरे एवं भारती सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page