Uncategorized

30 जून तक जारी रहेंगे प्रवेश, बालक उमावि में सभी कक्षाओं में बालिकाओं को भी मिलेगा अवसर

नए शैक्षणिक सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के साथ शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

नारायणपुर, 16 जून। ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और उत्कृष्टता के संकल्प के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। नव सत्र के पहले दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक विद्यालय पहुंचे, जहां विद्यालय परिवार ने प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, विषय चयन तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच नवीन प्रवेश प्रक्रिया एवं अध्ययन संबंधी गतिविधियों की शुरुआत की गई। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। प्राचार्य मनोज बागड़े ने बताया कि विद्यालय में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपने बच्चों का प्रवेश अवश्य कराएं, ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा लाभ मिल सके और उनकी पढ़ाई व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक पालक विद्यालय में संबंधित कक्षा शिक्षक से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। समय पर प्रवेश होने से विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ से ही नियमित अध्ययन का लाभ मिलेगा।

बालिकाओं की शिक्षा को दिया जा रहा विशेष प्रोत्साहन

प्राचार्य मनोज बागड़े ने बताया कि गत शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा है, जिसे क्षेत्र के अभिभावकों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में नव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भी सभी कक्षाओं में बालिकाओं के प्रवेश लिए जा रहे हैं।

उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने कहा कि “बेटी पढ़ेगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा” की भावना के अनुरूप विद्यालय में बालिका शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

विद्यालय प्रशासन का मानना है कि शिक्षित एवं सशक्त बेटियां समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के अधिकाधिक विद्यार्थियों एवं बालिकाओं से विद्यालय में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page