नारायणपुर

कलेक्टर जनदर्शन में श्रवणबाधित केयेराम को मिला त्वरित लाभ

आवेदन पर तत्पर कार्रवाई, समाज कल्याण विभाग ने कराया श्रवण यंत्र उपलब्ध

नारायणपुर, 21 जनवरी 2026। 19 जनवरी को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत कच्चापाल अंतर्गत ग्राम इरकभट्टी निवासी श्रवणबाधित आवेदक केयेराम, पिता मासाराम ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर नम्रता जैन ने आवेदन पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक केयेराम को श्रवण यंत्र प्रदाय किया। श्रवण यंत्र मिलने से आवेदक को बड़ी राहत मिली है। इस त्वरित सहायता से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उसका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page